झालावाड़ – एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से ग्राम पंचायत नसीराबाद जिला झालावाड़ राजस्थान में मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस ग्राम पंचायत की सभी एकल महिलाओं द्वारा महिला दिवस मनाया एवं संगठन की पदाधिकारी मनसा देवी द्वारा सभी महिलाओं को रोजगार गारंटी सहित सरकारी कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त होने का मंत्र दिया। विगत कई वर्षों से एकल नारी शक्ति संगठन एकल महिलाओं के लिए राजस्थान में कार्यरत है। हजारों महिलाओं का यह संगठन कई प्रकार के त्यौहार एवं सरकारी पर्वों पर संगठन की ओर से कार्यक्रम करता है उसमें महिलाओं को सशक्त होने के लिए सरकारी कार्य योजनाएं एवं उनके नियम बताए जाते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन की महासचिव मनसा देवी ने की साथी संगठन की कई पदाधिकारी भी मौजूद रही।
