अकलेरा – माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा एवं जिला विधिक सेवा के तत्वाधान में दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एडीजे अश्विनी शर्मा के निर्देशन में राजस्व, पुलिस, अभिभाषक पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। कनिष्ठ सहायक धर्म राज मीना ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष मीणा, तहसील दार भरत दान, उप-पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र रावत, बार अध्यक्ष उमाशंकर कलवार ने भाग लिया और उच्चाधिकारिक निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों समेत सभी राजस्व न्यायालयों में लम्बित व प्री-लिटिगेशन राजीनामा योग्य प्रकरणों को उक्त लोक अदालत में रखवाये जाने के संबंध में चर्चा की गई।
