नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद की समस्त ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को आयोजित की गई । ग्राम पंचायत कानाखेड़ी में अधेाहस्ताक्षरकर्ता द्वारा तहसीलदार नसीराबाद एंव ब्लाॅकस्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई की समीक्षा मुख्य सचिव के स्तर से वी0सी0 के माध्यम से की गई। जनसुनवाई में कुल 15 परिवेदनाएं (राजस्व – 5, पंचायती राज-5, पीएचईडी-1,ए0वी0वी0एन0एल0 -4 ) प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
