नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले के समस्त ब्लॉको में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया जाएग। इस वर्ष की महिला दिवस की थीम “महिलाओं में निवेश करें: देश की प्रगति में तेजी लाएं” के अनुसार इन दौड़ का आयोजन किया जाएगा । इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने बताया कि महिलाएं परिवार और समुदाय की बेहतरी के लिए अपना सर्वोच्च देती है और स्वयं को प्राथमिकता से दूर रखती हैं । महिलाओं में आत्म देखभाल,फिटनेस की आवश्यकता एवं खुद के भविष्य को प्राथमिकता देने संबंधित जागरूकता लाने के लिए 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया जाएगा। फिटनेस दौड़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए mybharat.gov.in पोर्टल पर इवेंट टैब में रजिस्टर करना होगा अथवा संबंधित ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक से संपर्क कर सकते है। दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को माय भारत किट देकर सम्मानित किया जाएगा। नागौर स्तरीय दौड़ का आयोजन माड़ी बाई महाविद्यालय में किया जाएगा।
