नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – श्री महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर शिक्षण संस्थान नागौर के प्रतिनिधि मण्डल ने संस्था के अध्यक्ष सूर्यकान्त आचार्य के साथ जिला कलेक्टर नागौर अरूण कुमार पुरोहित से भेंट की। ललित आचार्य और सूर्यकान्त आचार्य ने जिला कलेक्टर का माला और साफा पहनाकर अभिनन्दन किया।
व्यवस्थापक आनन्द पुरोहित ने विद्यालय के बारे में बताया, विद्यालय की स्थापना से अब तक का इतिहास बताया साथ ही कैलाश पीठ ऋषिकेश के दूसरे पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन गिरी जी महाराज के जीवन से भी परिचय करवाया और जिला कलेक्टर महोदय से विद्यालय अवलोकन हेतु पधारने का आग्रह भी किया।
पर्यावरण प्रेमी ललित कुमार आचार्य ने आगामी 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस पर विद्यालय में बच्चों को जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित करने की बात रखी और साथ ही जिला कलेक्टर से पधारने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष और उपभोक्ता प्रतितोष मंच सदस्य चन्द्र कला व्यास, सचिव सुनील हर्ष, रेखा बोड़ा, उमा शंकर व्यास, रमेश कुमार व्यास, शरद कुमार जोशी, मिष्टी हर्ष भी उपस्थित थे। 6 साल की नन्ही मिष्टी के सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब पर बहुत खुश हुवे जिला कलेक्टर ।
सूर्यकान्त आचार्य के विद्यालय विकास में योगदान के साथ विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए संस्था की ओर से विशिष्ट सेवा सम्मान जिला कलेक्टर द्वारा भेंट किया गया जिसके तहत साफा, माला, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
