नसीराबाद ( मुकेश वैष्णव) – जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर व राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के सौजन्य से 11 मार्च , सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में कैंसर वैन द्बारा निशुल्क कैंसर प्रारम्भिक जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विनयकपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में महिलाओं के स्तन व बच्चे दानी की जांच तथा महिलाओं एवं पुरुषों के नाक , कान , गला व फेफड़ों की जांच शिविर में निशुल्क की जायेगी। शिविर में मेमोग्राफी, काल्पोस्कोपी, एण्डोस्कोपी व X-ray आदि की जांच भी मौके पर की जायेगी। डा कपूर ने सभी आमजन से इस शिविर में आकर निशुल्क जांच करा लाभ प्राप्त करने हेतू अपील की है।
