लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – शहर में शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया है। शहर में शिवरात्रि के अवसर पर जिले के सबसे बड़ा शिव बारात का आयोजन को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह नजर आया, दोपहर बाद ब्रह्मपुरी स्थित लकडेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात प्रारंभ हुई, जो शहर के मुख्य बाजार विजय गेट, बस स्टैंड, गांधीपुरा, चुंगी नाका होते हुई बाटम लेवल शिव मंदिर पहुंची, जहाँ पर शिव पार्वती के विवाह की रस्में पूरी हुईं। शिव बारात में चल रही महिलाओं पुरूषों द्वारा नृत्य किया जा रहा था, भूत पिशाच, हनुमान, शंकर, पार्वती, बने कलाकार लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे, अघोरियों द्वारा तांडव नृत्य, शिव आराधना आदि की प्रस्तुतियों ने शहरवासियों को खुश कर दिया। शिव बारात का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया और बारातियों को अल्पाहार कराया गया। युवाओं का भी शिव बारात में जोश छाया रहा, और भोलेनाथ के भजनों पर झूमते रहे! शिव भक्त रंग गुलाल में रंगे नजर आए।
