सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – सीसवाली छत्रपुरा वाया रायथल बारा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने से वाहन चालको को परेशानी हो रही है।सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।सड़क मार्ग को खोदकर गिट्टी डाल रखी है।इस कारण इस मार्ग दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। कांग्रेस सरकार में इस मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा था।मगर सरकार बदलने के साथ ही निर्माण कार्य जब से ही बंद पड़ा हुआ है।इस मार्ग पर लोगो का निकलना मुश्किल हो रहा है।सीसवाली से बारा ज़िला मुख्यालय पर जाने का सीधा रास्ता है। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आमजन की सुविधा को देखते हुए इस मार्ग की स्वीकृति करवाकर तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवाया था और काम तेज़ी से चल ही रहा था कि सरकार बदलने के साथ ही इस सड़क का निर्माण कार्य भी बंद हो गया। जिस कारण सड़क मार्ग पर गिट्टी बिछी होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। कल भी इस मार्ग पर सीसवाली क़स्बे के दो युवा जो मोटरसाइकिल से बारा से सीसवाली आ रहे थे।की दुर्घटना में बाल बाल बच गये।उन्होंने बताया अधूरा निर्माण कार्य होने के कारण दुर्घटना घटित हो रही है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहिए।जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि आगे से राशि नहीं आने के कारण काम रुका हुआ होली के बाद से निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है।
