नैनवा – शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा,मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने मुख्यमंत्री से मांग की ओर बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्र के कर्मचारी एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी भी कर दिए है इसलिए राजस्थान सरकार भी तत्काल राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता के भुगतान की शीघ्र घोषणा करे जिससे बढ़ती महंगाई में कर्मचारियों को राहत मिल सके व अप्रैल के वेतन में मार्च से बढ़ा हुआ डीए का भी नगद लाभ मिल सके अन्यथा आँचार संहिता लगने वाली है।असल में केंद्र से डीए देने के बाद ही राज्यो में तुरंत आदेश कर देना चाहिए। डीए यानी महंगाई भत्ता इसलिए दिया जाता है कि समय के साथ महंगाई बढ़ती है।
यहां समझे कितनी बढ़ेगी सैलेरी – यदि किसी की बेसिक सैलेरी 30,000 रुपए है और 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ता है तो उसके 1200 रू बढ़ेंगे अब यह रुपए भी नगद तभी मिलेंगे जब ऑर्डर आयेगा।जनवरी से दिए जाने वाले डीए को सरकार अप्रैल में आदेश जारी करती है तो अप्रैल से ही नगद लाभ मिलेगा,जनवरी से मार्च तक का बढ़ा हुआ है।
