सीसवाली ( फ़िरोज़ ख़ान ) – गणिनि आर्यिका 105 श्री विमल प्रभा माताजी स संघ का भव्य मङ्गल प्रवेश 14 मार्च को सीसवाली में हुआ।कोटा रोड़ नाका चुंगी से बैंड बाजे के साथ जुलूस बाजार से होता हुआ जैन मन्दिर पहुंचा।जहां पर दर्शन बाद माताजी के मङ्गल प्रवचन हुए। समाज के सभी सदस्य जुलूस में शामिल हुए। आज की आहार चर्या चाँदमल जैन के नए मकान में सम्पन्न हुई। मांगरोल जैन समाज के सभी सदस्य भी माताजी को आमंत्रित करने आये सभी का स्नेह भोज सम्पन्न हुआ। शुक्रवार सुबह माताजी का मङ्गल विहार मांगरोल की तरफ होगा व आहार चर्या भी मांगरोल में होगी। माताजी का आगे का कार्यक्रम बारां होते हुए चाँद खेड़ी पहुँचने का है।
