चौरु/उनियारा ( अशोक कुमार सैनी ) – उनियारा तहसील सैनी माली समाज का प्रतिनिधिमंडल के रूप में 14 मार्च 2024 गुरूवार को सचिवालय जयपुर में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग अविनाश गहलोत से जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात कर मंत्री बनने पर शुभकामनाएं व बधाई दी ।उनियारा माली समाज के शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी ने बताया कि गुरुवार को टोंक जिले के उनियारा तहसील के माली समाज का प्रतीनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से जयपुर सचिवालय में मुलाकात की और विस्तार से सामाजिक चर्चा की ।
प्रतिनिधि मंडल के रूप में माली समाज के उनियारा शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी,जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण सैनी बालीथाल, दुर्गाशंकर सैनी मुकेश सैनी बामनिया ,श्योराज सैनी बामनिया ने प्रतिनिधि मंडल के रूप में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से जयपुर में मुलाकात की।
