अन्ता/बारा (.फ़िरोज़ ख़ान ) – कृषि क्षेत्र के विख्यात मैसी फरगुसन ट्रेक्टर का 2023-24 वित्तिय वर्ष में लगातार तीसरे वर्ष भी पूरे देश में एक लाख ट्रैक्टर की बिक्री को लेकर नगर के श्री राम आटोमोटिवस अधिकृत मैसी डीलर 132 ग्रिड स्टेशन दायीं मुख्य नहर के पास अन्ता में केक काटकर उत्सव मनाया गया। तिसाया ग्राम के किसान को एक लाखवें ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। श्रीराम ऑटोमोटिव्स अन्ता के प्रबंधक समीर नेनीवाल ने बताया कि समूचे देश ही नहीं विदेशों में भी मैसी ट्रैक्टर की धाक है , समय समय पर तकनीकी बदलाव और भारतीय किसानों के अनुरूप मॉडल विकसित कर कम्पनी ने अपना अलग ही मुक़ाम और किसानों का प्रगाढ़ विश्वास हाँसिल किया है। इसके चलते ही मैसी ट्रैक्टर्स ने देश भर में लगातार तीसरे वर्ष भी एक लाख से अधिक ट्रैक्टर विक्रय कर आटोमोबाइल सेक्टर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जयपुर से आए टैरेटरी मैनेजर वीरेन्द्र सिंह सौलंकी ने बताया कि मैसी ट्रैक्टर प्रारंभ से ही किसानों के एक मज़बूत साथी के रूप में विख्यात रहा है। राजस्थानी भाषा की एक लोकोक्ति ” घी खाओ तो देसी और ट्रैक्टर चलाओ तो मैसी ” को चरितार्थ करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। समय समय पर नई टेक्नोलॉजी का समावेश कर ट्रैक्टर को किसानों की सुविधा और अधिक बचत के लायक बनाने में प्रयासरत रहती है और देश भर में कम्पनी के आउटलेट्स और डीलरों के मज़बूत नेटवर्क के साथ किसानों को कोई तकलीफ़ नहीं हो इसके लिए मैसी ट्रैक्टर्स प्रतिबद्ध है। बुधवार के दिन तिसाया गांव के कृषक राकेश मीणा को एक लाखवें ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गयी तथा एक लाखवें ट्रैक्टर के विक्रय होने पर केक काटकर खुशी मनाई गई।
