बून्दी पुलिस की लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनदर नाकाबन्दी के दौरान अवैध धनराशि के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी
नैनवां ( नीरज गौड़ ) – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 मे निष्पक्ष मतदान व शांति पूर्ण चुनाव एंव भयमुक्त चुनाव प्रक्रिया एंव चुनाव आयोग के निर्देशो की पालना के क्रम मे तथा पुलिस अधीक्षक जिला बून्दी के आदेश की पालना मे शंंकरलाल आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त नैनवा के निकटतम सुपरविजन मे महेन्द्र कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना नैनवा मय पुलिस जाप्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी काशपुरिया नाके पर निशान कम्पनी की गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ 08 CB 5292 की चैकिग के दौराने गाङी की चैकिग की तो गाङी मे कुल 2,00000 लाख रुपये ( कुल 400 नोट 500/-रुपये की कुल 4 गड्डी ) मिली, वाहन चालक विनोद पुत्र मांगी लाल निवासी दैई से नकदी राशी के संबध मे पुछताछ की गई तो कोई संतोषप्रद जबाव नही दिया ना ही कोई वैध दस्तावेज नही पेश किये, लोक सभा आम चुनाव 2024 के दौराने चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के उल्लघन करने पर नकदी राशी कुल 2,00000-लाख रुपये को जप्त किया जाकर कब्जे पुलिस लिया गया ।
पुलिस टीम में लादूसिह एस आई थाना नैनवा जिला बून्दी राज, बाबूलाल स.उ.नि. पुलिस लाईन बून्दी, मेहन्द्र कुमार कानि, 938 थाना नैनवा जिला बून्दी, इमामूदीन कानि. 1029 पुलिस लाईन बून्दी शामिल रहे।
