हनी ट्रेप के मामलो मे लाखो की ठग्गी करने वाली गैंग का पर्दापाश
नैनवां – बूंदी पुलिस ने एक बार फिर अपराधियो में डर व आमजन में विश्वास कहावत को साबित कर दिखाया है। ये मामला नैनवां थाने क्षेत्र का है जहां पुलिस की ओर से मात्र चारदिन में ही अपहरण के मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन मे वाछित फरारा आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही के नर्देशन पर वृताधिकारी वृत नैनवा शंकरलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे महेन्द्र कुमार यादव उ.नि. थानाधिकारी थाना नैनवा के नेतृत्व मे हनी ट्रेप के मामलो मे लाखो की ठग्गी करने के 3 आरोपीगण को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
वृताधिकारी वृत नैनवा शंकरलाल मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12-05-24 फरियादि प्रदीप कुमार जैन आत्मज मोहनलाल बजाज उम्र 45 साल निवासी वार्ड.न. 10 नैनवा थाना नैनवा जिला बून्दी ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीरी लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि प्रार्थी का भाई सुदीप कुमार जैन आत्मज मोहन लाल निवासी नैनवां आज दिनांक 12-5-2024 को करीबन 3 बजे नैनवां से जयपुर जाने के लिए कह कर निकला था ।अचानक मेरे पास मेरी भानजी रूचि जैन निवासी बारा का मेरे भतीजे अंकुश के पास फोन आया ओर बताया कि सुदीप कुमार मामा को किडनेप (बन्दी) बना लिया है ओर वह छोडने की एवज मे 80,000/-रूपये मांग रहे है। मेरी भानजी (रुचिजैन) ने डर के मारे उनके मोबाईल पर ऑन लाईन 49,000/-प्रथम बार एवं दूसरी बार 1000/-रूपये एवं तीसरी बार में 30000/-रूपये डाल दिये फिर भी किडनेप करने वाले दबाव बना कर ओर रूपये की मांग कर रहे है। साथ ही मेरे भाई को अपनी जान का पूरा पूरा खतरा मुलजिमान से बना हुआ है। यह लोग उसके साथ कोई भी वारदात कर सकते है ।उन्होंने मांग की है कि मेरे भाई को मुलजिमान से आजाद करवा कर रूपये बरामद कर मुलजिमान के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे इत्यादि आशय की तहरीरी रिपोर्ट प्राप्त होॆने पर मु.न. 161/24 धारा 364ए ताहि. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
दौराने अनुसंधान आरोपीगण की काफी तलाश पतारसी की गई परुन्तु आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गये आरोपीगण नाही तो मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे औ नाही परिवाजनो के सम्पर्क थे जिस पर आरोपीगण की तलाश पतारसी हेतु थाना स्तर की पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम ने हनी ट्रेप के मामलो मे लाखो की ठग्गी करने के 3 आरोपीगण को कठिन प्रयासो व तकनिकी मुखबीर की सुचना पर पर 2 दिन तक कोटा मे डेरा डालकर 3 रोपीगण को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । दौराने पूछताछ आरोपीगण ने कोटा सीटी, रामगंज मण्डी, रामपुरा, तथा हाडोती के अन्य जिलो मेे भी वारदाते करना कबुल किया है । आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी है ।
तरिका वारदात- आरोपीगण फेसबुक व इन्ट्राग्राम पर फर्जी आई/डी बनाकर ल़डकी की फोटो अपलोड कर वारदात मे अपने साथ किसी लडकी को समलित कर पिड़ित व्यक्तियो से लडकी के जर्ये चैट व वाईस काँल तथा विडियो कांल कर चैट व वाईस काँल विडियो काँल की रिकोडिंग कर पिडित व्यक्तियो की रैकी कर हैसियत का पता लगाकर धमकी देकर ठग्गी करते थे ।
वारदात (घटनाएँ) – कोटा सीटी, रामगंज मण्ड़ी, रामपुरा, हाडोती के अन्य जिलो मे
गिरफ्तार शुदा आरोपी – 1. मोनू उर्फ कौशल पुत्र स्व. राजेश उम्र 34 साल निवासी 266 प्रेमनगर -iii कोटा थाना उधोगनगर जिला कोटा शहर ( राज. ) 2. अलीश खान पुत्र कल्लू खान उम्र 27 साल निवासी G-238 बोम्बो योजना थाना महावीरनगर जिला कोटा शहर ( राज. ) 3. नरेन्द्र सिंह उर्फ तंवर पुत्र लेखराज सिंह उम्र 26 साल निवासी कन्सवा राजपूत कोलोनी SSFचोराहा कोटा थाना उधोगनगर जिला कोटा शहर ( राज. )
पुलिस टीम- मेहन्द्र कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना नैनवा, भोजेन्द्र सिह हैड कानि. 386, टीमकचन्द हैड कानि. 224 कार्यालय हाजा, बंशीधर कानि. 929, कुलदीप कानि. 1256, श्री बंजरगलाल कानि. 1039, राजेश कुमार कानि. 31
