लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी उपखंड क्षेत्र में चंबल की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य मे सवेंदक द्वारा कार्य गुणवत्तापूर्ण नही किये जाने की शिकायत संभागीय आयुक्त से की है। भाजपा नेता खेमराज मीणा व देईखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने बताया कि क्षेत्र में चंबल की नहर की कापरेन ब्रांच की माइनरों के जीर्णोद्धार कार्य मे सवेंदक गुणवत्तापूर्ण कार्य नही कर रहा निर्माण कार्य मे मिट्टी युक्त काली रेत काम मे ली जा रही है, तो नवनिर्मित दीवारों पर पानी की तराई नही करने से निर्माण पहली बरसात भी नही झेल पायेगा, सवेंदक द्वारा ग्रामीणों द्वारा टोकने पर कुछ मीटर की दीवार पर नाम मात्र का पानी डाल कर तराई के नाम पर इति श्री की जा रही है, जबकि कई सालों से टेल क्षेत्र के किसानों को जर्जर हो चुकी नहरों के जीर्णोद्धार का इंतजार था और विभाग द्वारा पूर्ण बजट देने पर भी सवेंदक लापरवाही बरत रहा है, जिससे नहरों के जीर्णोद्धार का कार्य गुणवत्तापूर्ण नही हो पा रहा है, जिसकी ग्रामीणों ने सम्भागीय आयुक्त कोटा को ज्ञापन भेज कर शिकायत की है। वही विभाग के अधीक्षण अभियन्ता देवेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि जल्द की निर्माण स्थल पर पहुच कर कार्य की जांच करेंगे, ताकि टेल क्षेत्र में नहरों का जीर्णोद्धार हो पाए।
