बूंदी ( नीरज गौड़ ) – मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में उपखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा मे संपन्न हुआ।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024 में 90 व 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी तथा अध्यक्षता राजेंद्र व्यास जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बूंदी थे। अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल तथा प्रधानाचार्य विभा गौतम ने किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने शैक्षिक करियर का पहला माइलस्टोन क्रॉस कर लिया है। अब आपको अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए शांति व धैर्य से अपना शत प्रतिशत प्रयास करना होगा ।अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखनी होगी। सोशल मीडिया से आवश्यक दूरी बनाए रखें तथा ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
समारोह को जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल, आरपी शांतिलाल नागर ने भी संबोधित किया।
सम्मान समारोह में ब्लॉक स्तर पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 74 छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा के व्याख्याता महेंद्र नागर, व्याख्याता महावीर प्रसाद कहार, वरिष्ठ अध्यापक ज्ञानचंद जैन , जावेद ,ललित कुमार जैन, सतीश शर्मा आदि कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लाल माली आरपी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती विभा गौतम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
