अवैध एक लोहे की धारदार नंगी तलवार सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त मे
बूंदी ( नीरज गौड़ ) – पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन मे अवैध हथियार कारोबार खिलाफ कार्यवाही के नर्देशन पर वृताधिकारी वृत नैनवा शंकरलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे महेन्द्र कुमार यादव उ.नि. थानाधिकारी थाना नैनवा के नेतृत्व मे आरोपी को एक लोहे की धारदार तलवार सहित गिरफ्तार करने मे पुलिस टीम मे सफलता प्राप्त की है ।
ऐसे हुई कार्यवाही – .शनिवार को सायंकालीन गशत व अवैध चैकिंग के दौरान मुखबीर की सुचना पर व महानिरिक्षक पुलिस कोटा रैंज कोटा के आदेशानुसार अवैध मादक फदार्थो एंव अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देशन पर दौराने गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध एक लोहे की धारदार तलवार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिस पर मु.न. 199/24 धारा 4/25 आर्मस एक्ट मे दर्ज कर आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है ।
