नैनवां – नैनवा शहर में रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में अदालत परिसर में महाराणा प्रताप के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर जिला संयोजक जयसिंह आशावत , साहित्य परिषद अध्यक्ष अनिल रंगीला, साहित्य परिषद महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, सूरज एडवोकेट, भवानी सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।
