नैनवां – सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण व तीन दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण का समापन सोमवार को बी आर सी कार्यालय जजावर रोड , नैनवां में हुआ। कार्य. सीबीईओ नैनवां शान्ति लाल नागर ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण में तीन बैचों व एफ एल एन के चतुर्थ चरण के एक बैच में कुल 202 संभागियों को प्रशिक्षण में आदेशित किया था। नैनवां ब्लॉक के कक्षा 1 से 5 तक पढ़ानें वालें शिक्षक संभागियों को दक्ष प्रशिक्षक किशन लाल कहार,रामलक्ष्मण सैनी, द्वारा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर व राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर द्वारा जारी एफ एल एन मोड्यूल सफल 2.0 की अनुक्रमणिका अनुसार विभिन्न सत्रों में स्कूल रेडीनेस, स्थानीय भाषा आधारित शिक्षण की अवधारणा व रणनीतियां, असेसमेंट पोर्टल का उपयोग, कविता एवं कहानी के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का विकास, ध्वनि जागरूकता एवं डिकोडिंग, गणित शिक्षण में सम्प्रेषण कौशल की भूमिका, भाषा शिक्षण में नवाचारों की भूमिका आदि विषय वस्तु पर रोचक शैक्षिक नवाचारी गतिविधियां के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के गुर सिखाएं,जिनका प्रयोग प्रशिक्षित शिक्षक संभागी अपने-अपने विद्यालयों में करेंगे। आत्म रक्षा प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक जया गुर्जर, रेशमी जाट, अपर्णा यादव,बत्या मीणा, अनिता जेतवाल ,आशा प्रजापत ने ब्लॉक के विद्यार्थियों के शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक संभागियों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विपरीत परिस्थितियों में विभिन्न विधाओं के माध्यम से आत्म रक्षा के गुर सिखाएं। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक संभागीअपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को आत्मरक्षा व एफ एल एन के नवाचारों से लाभान्वित करेंगे। इस मौके पर शिविर प्रभारी उप प्रधानाचार्य डॉ.फरनाज सिद्धिकी , प्रधानाचार्य उर्मिला मीणा, प्रधानाचार्य शोजी लाल सैनी मौजूद रहे। ब्लॉक कार्यालय सन्दर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतापुरा (बूंदी) प्रवेश परीक्षा प्रभारी शिक्षक योगेश कुमार नागर ने प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
