नैनवां ( नीरज गौड़ ) – बी आर सी कार्यालय जजावर मोड़ नैनवां में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण 2024शिक्षक प्रशिक्षण के समापन सत्र के दौरान पुलिस उपाधीक्षक नैनवां शंकर लाल मीणा ने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ -साथ संस्कार युक्त शिक्षा देने सहित कानूनी जानकारियों से शिक्षक संभागियों को अवगत कराया। पुलिस सम्बंधित किसी भी प्रकार की विद्यालय संचालन में कानूनी अड़चनें पैदा होने पर मदद करने का भरोसा दिलाया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ,नैनवां सन्दर्भ व्यक्ति शान्ति लाल नागर ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर शिविर प्रभारी वाईस प्रिंसिपल मस्तराम मीणा ,दक्ष प्रशिक्षक व शिक्षक संभागी मौजूद रहे।
