नैनवां – भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नैनवा द्वारा नीलकंठ महादेव के स्थान पर संगठन संरचना एवं सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह हाडा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की संरचना को लेकर चर्चा की गई कर बूथ स्तर पर बूथ समितियां का निर्माण करने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर जिम्मेदारी दी गई तथा ज्यादा से ज्यादा शक्ति सदस्य बने पर जोर दिया गया। इस दौरान महामंत्री आदित्य पाराशर, उपाध्यक्ष विकास जोशी, प्रमोद कुमार जैन, रामबाबू वर्मा, पार्षद गणेश दत्त बैरागी, शिवदत्त बैरागी, मुकेश कुमार श्रृंगी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, जगदीश जोशी, अशोक सैनी, राजेंद्र सिंह नरूका, अटल सोनी, टिंकू चौधरी, अरविंद शर्मा, ओम प्रकाश सिंघानिया, अवधेश चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l
