नैनवां – ब्लॉक के गणित/विज्ञान के शिक्षकों के चल रहे अंतिम चरण के प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर समग्र शिक्षा, बूंदी से एपीसी दिलिप सिंह गुर्जर, कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमावत, कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीना चल रहे प्रशिक्षण स्थल बी आर सी कार्यालय जजावर मोड़, नैनवां पहुंचे प्रशिक्षण की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जाहिर किया।इस मौके पर आर पी सुशील चन्द्र शर्मा, अशोक कुमार मीणा, देवकी नंदन आचार्य, विकास कुमार यादव व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। ब्लॉक कार्यालय, नैनवां सन्दर्भ व्यक्ति शान्ति लाल नागर ने बताया कि ब्लॉक के दो चरणों में चार बैचों में कुल 180संभागियों को आमंत्रित किया गया है जिसका आज समापन हुआ, प्रशिक्षित संभागी अपने -अपने विद्यालयों में जाकर गणित/विज्ञान विषयों में अधिगम स्तर में सुधारात्मक प्रयास करेंगे।
