नैनवां – ब्लॉक के कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाने वालें विज्ञान/ गणित के शिक्षक/शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ समग्र शिक्षा कार्यालय,जजावर रोड़ नैनवां में हुआ। ब्लॉक कार्यालय सन्दर्भ व्यक्ति शान्ति लाल नागर ने बताया कि दो बैचों में कुल 90संभागी प्रशिक्षण लेंगे। आर पी सुशील चन्द्र शर्मा, विकास कुमार यादव, देवकी नंदन आचार्य व ओमप्रकाश मीणा संभागियों को विषय आधारित प्रशिक्षण में ज्यादा से ज्यादा टी एल एम का प्रयोग, सीखने के प्रतिफल, अवधारणा आदि विषय वस्तुओं पर प्रशिक्षित करेंगे। ब्लॉक सन्दर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली ने उद्घाटन सत्र के दौरान प्रशिक्षण के रीति नियमों के बारें में जानकारी दी।
