नैनवां – दक्ष प्रजापति समाज के 84 गांव चोखला की बैठक आज रविवार क़ो प्रजापति छात्रावास नैनवा मे संस्थान अध्यक्ष दिलखुश पोटर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
बैठक में कुल देवी श्री यादें माँ जयंती महोत्सव और चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मलेन के सफल व भव्य आयोजन हेतु सर्व सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में सानिध्य मार्गदर्शक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास बाबा (दुगारी आश्रम ) , संयोजक : छीतर जी प्रजापति क़ो बनाया गया।
10 दिसम्बर क़ो 84 गांव चोखला के समाज बन्दुओ द्वारा सूरज बिहारी मंदिर राजघाट से झंडारोहन जुलुस के रूप मे बेंड बाजा, घोड़ी के रूप मे प्रजापति छात्रावास मे विधिवत झंडारोहन किया जावेगा।
बैठक मे कजोड़ प्रजापति करवर, जगदीश प्रजापति रजलावता, सत्यनारायण जरखोदा,बाबूलाल बम्बूली, रामपाल,मदन प्रजापति धीरपुर, मोडूलाल, फुम्बराम, लादू लाल बड़ीपड़ाप, उत्सव लाल, युवा अध्यक्ष दीपक प्रजापति, कमलेश, गिरिराज, प्रभु लाल, भेरूलाल, कोषाध्यक्ष नरोत्तम प्रजापति, प्रवक्ता प्रेमराज पोटर, कन्हैया लाल पोटर देवली तहसील अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद प्रजापति सहित अन्य समाज बंधु शामिल हुए। ये जानकारी कजोड़ कुम्हार सचिव दक्ष प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान नैनवा की ओर से प्राप्त हुई है।
