नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) -नैनवां खेड़े मे अंसार बिरादरान तिरेपन गौत्र आल राजस्थान सदर प्रत्याशी के चयन के लिए चुनाव द्वारा गोपनीय मतदान से अब्दुल मजीद अंसारी को सदर चुना गया। कुल 158 मतदाताओं मे से 127 ने मतदान किया अब्दुल मजीद ने 64 मत तथा सरताज अंसारी को 62 मत मिले 1 वोट नोटा को मिला। अब्दुल मजीद अंसारी को 2 मत से विजय घोषित किया गया।
मतदान मदीना मस्जिद बस स्टैण्ड नैनवां मे सम्पन्न हुआ। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अब्दुल नईम अंसारी को बनाया गया। चुनाव कार्य नूर मौहम्मद अंसारी, एम.डी.अंसारी व अब्दुल कलाम ने शांतिपूर्ण मतदान करवाया।
