बसोली- राजकीय उ.मा.विद्यालय खीण्या में बुधवार को रजत गृह बूंदी की महिलाएं कमला समदानी,विष्णुकांता,जानकी देवी,रामलीला,निशा व रतन देवी ने प्राथमिक कक्षाएं के 119 विद्यार्थियो को जर्सी वितरित की।
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े,व्यवसाई व जिला उपाध्यक्ष राघव बांगड़ ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस दौरान चतुर्भुज,रामप्रसाद गग्गड़,रामधन व उमाकांत वशिष्ठ ने भी सहयोग किया।
