नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – गुरुवार को स्थानीय विद्यालय पीएमश्री राउमावि नैनवा में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कौशल विकास सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि कार्यवाहक सीबीइओ शांति लाल नागर एवं कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण लाल माली रहे । विशिष्ट अतिथि सीमा शर्मा एवं सरिता नागर वार्ड पार्षद एवं अरविंद कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक पं मदन मोहन मालवीय विद्यालय रहे। कार्यकम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या विभा गौत्तम ने किया । कार्यकम के शुभारम्भ में माँ सरस्वती कॅ दीप प्रज्वलन उपरान्त अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी अब्दुल जावेद ने विद्यालय में संचालित हेल्थकेयर विषय के बारे जानकारी प्रदान की । अतिथियों ने कार्यकम मे कक्षा 10 के 32 एवं कक्षा12 के 29 विद्यार्थियों को कौशल विकास सामग्री किट का वितरण किया । अतिथियो ने बालक बालिकाओं व्यावसायिक शिक्षा के बारे में लाभप्रद जानकारी प्रदान की । अन्त में कार्यकम संयोजिका एवं प्रधानाचार्या विभा गौतम ने अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन व्याख्याता देवकी नंदन शर्मा ने किया।
