हिण्डोली/ नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – सुधा मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल जगपुरा (ए यूनिट आॅफ इंडियन मिशन आॅफ मेडिकल साइसेंस सोसायटी) एंव राजस्थान पेंशनर समाज हिण्डोली की ओर से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुक्रवार को हिण्डोली में महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान एंव माली समाज छात्रवास 60गांव चैरासी हिण्डोली में आयोजित किया जायेगा। पीआरओ तुलसीराम सैनी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के अलावा जनरल फिजिशियन एंव जनरल सर्जरी चिकित्सक भी सेवांए देगें। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बी.पी,शुगर की जाॅचे एंव नेत्र रोग की जाॅचे निःशुल्क होगी। जाॅच उपारान्त आॅपरेशन वाले नेत्र रोगियो का आॅपरेशन निःशुल्क सुधा मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल में किया जायेगा। जहां रोगियो के लिए निःशुल्क खाने रहने एंव खाने की व्यवस्था की जायेगी। शिविर में आने वाले नेत्र रोगियो को आधार कार्ड़ की काॅपी एंव दो फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
