दूनी/टोंक (हरि शंकर माली) – इंद्रा प्रियदर्शनी योजना में विद्यार्थी का सम्मान पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरदडा चांदली में किया गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड में चयनित विद्यार्थी अक्षिता मीना का स्थानीय विद्यालय में सम्मान किया गया तथा पुरस्कार वितरित किया गया। इस उपलक्ष में विद्यालय में है वाइस प्रिंसिपल रामकिशन मीणा और संस्था प्रधान नेहरू निशा मंसूरी, भंवर लाल वैष्णव, धनराज पराशर, सोहन बरवड़, गोपाल लाल गुर्जर, विनोद कुमार, खुशबू शर्मा, राजेश मीणा, मनोज और कुलदीप गुर्जर, कश्मीर मीणा, सुखराज मीणा, मथुरा लाल बेरवा, रामदयाल बेरवा, भागीरथ, राकेश मीणा ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रधान भैरू निशा मंसूरी के द्वारा सभी बालिकाओं को कठोर मेहनत और परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड योजना में सत्र 2023 24 में 1 से 8 तक की कक्षा की बालिकाओं को ₹40000 नगद पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित था।
