नैनवा – राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा की बैठक शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में पंकज जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंत्री देवराज गुर्जर ने बताया कि 30 से 1 जनवरी को पंडित आशाधर भवन कोटा में संभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग पर चर्चा साथ ही शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिले से लगाए प्रभारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा का पाथेय प्राप्त हुआ। इस दौरान जिला उपसभाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, शाखा अध्यक्ष नैनवा पंकज जैन, मंत्री देवराज गुर्जर, सभा अध्यक्ष कन्हैयालाल चोपदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम धाकड़, उपाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, जिला वरिष्ठ कार्यकर्ता राजाराम मीणा, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, किशनलाल कहार, रवि पालीवाल, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, मस्तराम मीणा, अरविंद शर्मा आदि नैनवा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।
