नैनवां – शुक्रवार को अभिभाषक परिषद नैनवा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सोलंकी को 34 वोट व शंभू लाल नगर को 33 वोट व रजनीश शर्मा को 4 वोट प्राप्त हुए और इस प्रकार एक वोट से राजेंद्र सिंह सोलंकी को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मन्नू गौतम को 37 वोट व 33 वोट कमलेश कुमार मीणा को प्राप्त हुए, इस प्रकार चार मतों से से मनु गौतम को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया और कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम मीणा को 37 वोट व गजेंद्र वर्मा को 32 वोट प्राप्त हुए और 5 वोट पांच मतों से राधेश्याम मीणा को निर्वाचित घोषित किया गया। शेष महासचिव पद पर इंद्रमल प्रजापत व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर हसन मियां व संयुक्त सचिव पद पर रुक्मणी मीणा पहले ही निरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं एवं कार्यकारिणी के पांच सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
