नैनवां – शुक्रवार को नैनवां उपखंड अधिकारी को सर्व समाज की ओर से एक ज्ञापन बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे जिहादी हमले तत्काल बंद करने की मांग को लेकर दिया गया। ज्ञापन में सर्व समाज ने बताया कि बाग्लादेश में पिछले दिनो शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट होने के बाद से ही लगातार बाग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज को काफी प्रताडित किया जा रहा है एवं लगातार जिहादी हमले कर हत्याऐ की जा रही है एवं हिन्दूओं के मंदिर ध्वस्त किये जा रहे है। वहां पर बसे हुऐ हिन्दू समाज की बहिन बेटियों का अपहरण किया जा रहा है। अब तक वहां पर ऐसे हजारो मामले सामने आ चुके है। वर्तमान में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख युनुस को शाति का नोबेल पुररूस्कार दिया गया था, लेकिन शेख युनुस की सरकार में लगातार हो रहे हिन्दू समाज के व्यक्तियो के हमलो से उनकी वास्तविक मानसिकता को प्रदर्शित करते है। शीघ्र इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर कदम उठाया जावें। साथ ही उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की है कि 1971की भांति भारतीय सेना को बांग्लोदश पर हमला करने का आदेश देकर बांग्लादेश के दो टूकडे किये जावें ओर वहां के अल्प संख्यक हिन्दू समाज के लिए एक अलग से देश का निर्माण करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाया जावें ।
