नैनवां – स्थानीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कौशल विकास सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शांतिलाल नागर एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आर पी लक्ष्मण माली उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों को कौशल विकास सामग्री के उचित उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सलीम, समाजसेवी डॉक्टर गुलज़ार अहमद, उप प्राचार्य विनोद कुमार सैनी एवं डॉक्टर फ़रनाज़ सिद्दीकी, सुगन चंद मीणा, राजाराम मीणा, हनुमान माहुर, कन्हैया लाल चौपदार, रुचिका वर्मा, रेखा जैन, ममता खींची सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग कर जरूरतमंद छात्राओं को सर्दी से बचने के लिए जर्सियों का वितरण किया गया व साथ ही विद्यालय की छात्रा मंजू मीणा पुत्री राम रतन मीणा को कक्षा 10 में 90% अंक अर्जित करने पर राज्य सरकार द्वारा प्राप्त टैबलेट प्रदान किया गया।
मंच संचालन रवि प्रकाश पालीवाल द्वारा किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
