नैनवां – ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत थाना नैनवा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अंर्तराज्यीय साइबर अपराधियों के विरूद्ध पहली कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमे 2 अंर्तराज्यीय साइबर ठग गिरफतार व 2 नाबालिग निरुद्ध किये गए है । इसके साथ ही इनसे 8 मोबाईल फोन, एक लेपटोप LENOVO कम्पनी, 02 बैंक पास बुक, 3 क्रेडिट कार्ड, 11 मोबाईल सिम जप्त की गई है। इन साइबर ठगों से पुलिस ने 1000 रूपये साइबर ठगी की नगदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि ये साइबर ठग महंगी गाडियों एवं लग्जरी लाईफ जीने के शौक के लिये साइबर ठगी करते थे।
कार्यवाही की जानकारी देते हुए महेन्द्र यादव उप. निरीक्षक व थानाधिकारी थाना नैनवा ने बताया कि कार्यवाही पुलिस महानिदेशक पुलिस, साइबर काईम, राज० जयपुर द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन एन्टीवायरस के तहत जिले में साइबर हॉट स्पॉट क्षेत्र में साइबर अपराधियों/ठगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेज, कोटा व राजेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, बूंदी के निर्देशन में नैनवा थाने की संयुक्त टीम द्वारा उमा शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक बूंदी, साइबर फाँड नोडल अधिकारी अरूण कुमार उपाधीक्षक पुलिस वृत्त बूंदी व राजूलाल मीणा उपाधीक्षक पुलिस वृत्त नैनवां के निकटतम सुपरविजन में जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों विशेषकर सर्किल नैनवां में प्रभावी अंकुश लगाने हेतु देवलाल सउनि थाना नैनवा, व बजरंग लाल कानि. 1039, सुरज्ञान कानि. 949, रामेश्वर कानि. 1175 मय जीप सरकारी चालक हनुमान कानि. 491 थाना नैनवा व मय एन्टीवायरस अभियान टीम मुकेन्द्रपाल सिहं हैड कानि. 697 मय जाप्ता बृजपाल सिह कानि. 1030 मय सरकारी वाहून आरजे 14 UH 8675 मय चालक लाल सिहं कानि. 122 द्वारा दिनांक 14.12.2024 को सघन तलाशी व गस्त की गई इस दौरान तकनीकी सूचनाओं एवं सहयोग से थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड न्यू कॉलोनी रोड पर दी गई। दबिश में साइबर ठगी करते हुए 4 व्यक्तियों को डिटेनकर मोबाईलो को चैक किया गया तो सभी अपने-अपने मोबाईलों में विभिन्न एप, टेलिग्राम चैनलों एवं व्हाटसअप ग्रुपों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के लोगों को पैसे इन्वेस्ट करने व इन्वेस्ट की गई रकम को कई गुणा बढ़ाकर लौटाने के लुभावने विज्ञापन व एप एवं इनके झांसों में आये हुए लोगों से पैसे ऑनलाईन ढांजेक्शन कराना पाया जाने व साइबर ठगी की रकम 1000/ रूपये नगद, 8 मोबाईल फोन, एक लेपटोप LENOVO कम्पनी, 02 बैंक पास बुक, 3 क्रेडिट कार्ड, 11 मोबाईल सिम जब्त की गई। उक्त डिटेनशुदा व्यक्तियों के विरूद्ध वापसी थाना पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफतार/निरुद्ध किए गये लोगों से गहन पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावनाएं है।
तरीका वारदात उपरोक्त अपराधी बडे शातिर व मोबाईल पर टेलिग्राम चैनल व व्हाटसअप ग्रुपों से जोडकर लुभावने विज्ञापन व बेटिंग कर जोडी व तीन अंकों पर लोगों से पैसे लगवाकर अनुचित लाभ देने का झांसा दिया जाकर अपने विभिन्न बैंक खातों में ऑन लाईन पैसे डलवाकर साइबर ठगी करते हैं। साइबर ठगी की राशि से ये लोग महंगी गाड़ियां व अन्य शौक पूरे करते हैं। ये शेयर मार्केट में टेडिग के नाम पर एव ऑनलाईन सट्टा इसे सटका मटका बोलते हैं आदि के नाम पर भोले भाले लोगों व ग्रामीण से ठगी का कार्य करते है ग्रामीण भाषा मे इन लोगों को टिप्पर बोलते हैं।
इन्हें किया गिरफ्तार – मनीष पुत्र थी सीताराम उम्र 20 माल निवासी वाकरवाडी देवरी थाना नगरफोर्ट जिला टॉक व अमर सिंह पुत्र धनपाल उम्र 19 साल निवासी वाकरवाडी देवरी थाना नगरफोर्ट जिला टोंक सहित विधि से संघर्षरत दो बालक है।
कार्यवाही में निर्देशन व सहयोग महेंद्र यादव उप. निरीक्षक वानाधिकारी थाना नैनवा, देवलाल राउनि थाना नैनवा, बजरंग लाल कानि. 1039 थाना नैनवा, (विशेष भुमिका) सुरज्ञान कानि. 949 थाना नैनवा, रामेश्वर कानि. 1175 थाना नैनवा, हनुमान कानि. 491 चालक थाना नैनवा
एन्टीवायरस अभियान टीम – मुकेन्द्रपाल निहं हैड कानि. 697 साईबर सैल बून्दी, बृजपाल मिह कानि. 1030 माईबर मैल बून्दी, लाल सिहं चालक कानि. 122 साईबर सैल बून्दी, टीफमचन्द हैड कानि. 224 डीसीआरबी शाखा बून्दी
