नैनवां – प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में श्री सदा सुख जी महाराज रजलावता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूंदी जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी बहिन, अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी अलका बहिन, विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी गीता बहिन रहे।
जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी बहिन ने बताया कि इस समय लोगों के पास भौतिक सुख के सारे साधन मौजूद है,फिर भी उनके जीवन में सुख शांति नहीं है। वर्तमान में समय आंतरिक सशक्तिकरण की आवश्यकता है ।इसके अभाव में विपरीत परिस्थितियों आने पर मनुष्य उनका सामना नहीं कर पाते हैं। काम, क्रोध ,लोभ ,मोह और अहंकार के कारण समाज में विकृतियां पैदा हो रही है। आध्यात्मिकता हमें बताती है कि हम शरीर को चलाने वाली चैतन्य शक्ति आत्मा है, स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा को याद करने से हमारा जीवन मूल्यनिष्ठ बन जाता है ।
ब्रह्माकुमारी गीता , ब्रह्माकुमारी भारती, ब्रह्माकुमारी आशा, ब्रह्माकुमारी माधवी, ब्रह्माकुमारी सुषमा, शंभू सिंह सोलंकी, प्रमोद कुमार लोधा जिला परिवहन अधिकारी बूंदी प्रहलाद भाई ने भी संबोधित किया।
बूंदी,के पाटन, इटावा, ढगारिया, लाखेरी, तालेडा, हि डोली, जज़ावर, सिसोला,दुगारी,कोरमा, देई, चिपलटा, सुसाडीया, हमीर पूरा, रजलावत्ता, सुवानिया, धीरपुर आदि गांव से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
संस्था से जुड़े कृष्ण बिहारी नागर, रामधन, शंभू सिंह सोलंकी, दुलारी, राजकंवर, अर्चना तथा उपस्थित रहे।
रामपाल मीणा ने संचालन किया तथा ब्रह्माकुमारी कौशल्या बहिन ने सभी का आभार प्रकट किया।
