नैनवां – रविवार को दक्ष प्रजापति समाज 84 गांव चोखला की बैठक प्रजापति छात्रावास नैनवा मे संश्थान अध्यक्ष दिलखुश पोटर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे कुल देवी श्री यादें माँ जयंती महोत्सव और चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मलेन के सफल व भव्य आयोजन की तैयारियो हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चोखला के समाज बन्दुओ ने भाग लिया। बैठक मै सर्व सहमति से वर वधु जोड़ा राशि 51000 रूपये निर्धारित की गई। साथ ही आयोजन मै समाज बंधुओ द्वारा भामाशाह के रूप मै विभिन्न सामग्री व व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया गया। विभिन्न जिम्मेदारियां कार्य हेतु सोपी गई। अगले रविवार क़ो कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया जावेगा।
बैठक मै संयोजक : छीतर जी प्रजापति,जगदीश प्रजापति, कन्हैया लाल रामपाल,मदन प्रजापति धीरपुर, मोडूलाल, फुम्बराम, लादू लाल बड़ीपड़ाप, उत्सव लाल, युवा अध्यक्ष दीपक प्रजापति, कमलेश, गिरिराज, प्रभु लाल, भेरूलाल, कोषाध्यक्ष नरोत्तम प्रजापति, प्रवक्ता प्रेमराज पोटर, उत्सव लाल, महावीर सोरण सहित अन्य समाज बंधु शामिल हुए। ये जानकारी कजोड़ कुम्हार सचिव दक्ष प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान नैनवा ने प्रदान की ।
