
नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बूंदी के आदेश की अनुपालना में ब्लॉक के विद्यालयों में वालिंटियर्स चिन्हिकरण पश्चात वालिंटियर्स के प्रशिक्षण हेतु ब्लॉक के आर पी प्रशिक्षण का आयोजन बी आर सी कार्यालय, जजावर रोड़, नैनवां में किया गया। कार्य.मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नैनवां शान्ति लाल नागर ने प्रशिक्षण का शुभारंभ मां शारदा के दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके किया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत शिक्षक किशन लाल कहार ने सामूहिक मां शारदा की वन्दना करवाकर की। ब्लॉक कार्यालय सन्दर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली ने संचालन करते हुए प्रशिक्षण के रीति नियमों , सहित प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेकर धरातल पर शत् प्रतिशत पहुंचाने का निर्देश दिया। एस आर जी सुशील चन्द्र शर्मा ने, मेरा गांव, मेरा विद्यालय, मेरे गांव के बच्चें एवम् मैं उनका जिम्मेदार, वालिंटियर्स का उद्भव, चयन प्रक्रिया, भूमिका, दायित्व , बालिका शिक्षा में प्रेरकों की भूमिका, टीम एवं टीम भावना की समझ, शिक्षा के वातावरण निर्माण के लिए विशेष अभियान, शिक्षा कार्यक्रमों की समझ एवं समुदाय की भूमिका आदि विषय वस्तुओं पर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर वाईस प्रिंसिपल कुलदीप सुमन,डा.फरनाज सिद्धिकी,अमर सिंह व संभागी मौजूद रहे।
