नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवानिया में समस्त स्टॉफ की ओर से विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त 121 विद्यार्थियों ओर कक्षा 9 से 12 तक के 34 गरीब पालनहार विद्यार्थियों के लिए सर्दी से बचाव के लिए जर्सियां की व्यवस्था की गई। जर्सियां का वितरण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नैनवां अनिल गोयल, उप प्राचार्य विनोद नामा देई, सुवानिया प्राचार्य कमल कुमार मरमिट,उप प्राचार्य प्रभुलाल नोगिया के हाथों से वितरण करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के राकेश नागर, रिंकू जैन, धर्मेंद्र नागर, गिरिराज नागर, मोनू शर्मा, नवलकिशोर साहू, इंद्रा सोनी, रिंकू जैन, रामप्रसाद सैनी, अजय मीणा, मुकेश चौधरी, नगेंद्र सनाढ्य, नरेंद्र धाबाई, जीतराम चौधरी, दुर्गाशंकर मीणा, अविश्रांत पुरोहित, जिनेंद्र जैन आदि स्टॉफ मौजूद था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल ने सभी स्टॉफ साथियों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा हमें ऐसे कार्य करते रहना चाहिए और इसका फल हमें किसी न किसी रूप में वापस मिलता है।
