नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर और राजस्थान सरकार में सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन के नेतृत्व में भाजपा और युवा मोर्चा नैनवां शहर कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किया गया। भाजपा और युवा मोर्चा नैनवां शहर कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल में फल वितरण और गौशाला में गायों को चारा वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष अखलेश जैन ने बताया हिंडोली विधानसभा ओर जिले में कही जगह आज सेवा कार्य किए है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर, शहर अध्यक्ष मोनू सैनी, भाजपा पूर्व शहर महामंत्री अनिल रंगीला, महामंत्री पवन चौहान, विधानसभा संयोजक जय सिंह हाड़ा, मंत्री वीरेंद्र मित्तल, नवनीत गुर्जर, अमित मारवाड़ा, कमल प्रजापत, मनोज भाट, जितेंद्र भाट, अशोक नागर, महेंद्र बरमुंडा, मुकेश सैनी, राजाराम नागर, प्रमोद नागर, पारस नागर सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।।
