नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – सोमवार को राजस्थान पेंशनर मंच की ओर से उपखंड अधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन किया गया व गांधी पार्क के विकास के लिए ज्ञापन दिया गया।
राजस्थान पेंशनर मंच की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि नैनवा कस्बा जिसकी आबादी 30000 के लगभग है इसमे एक मात्र पार्क गांधी पार्क है। पिछले तीन वर्षो से इसकी हालत बद से बदतर होती जा रही है। जिसका एक मात्र कारण नगर पालिका द्वारा व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान नहीं देना है। नैनवां शिक्षा एवं व्यापार का मुख्य केन्द्र होने के कारण सुबह से ही यातायात की भीड भाड शुरू हो जाती है। दुर्घटना की अनहोनी से बचने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का पार्क में भ्रमण सुरक्षित रहता है। पिछले दो माह में पार्क में बैठने की बेंचों को असामाजिक तत्वों ने क्षति ग्रस्त कर नष्ट कर दिया है। व्यायाम करने के उपकरणें को ठीक नही करवाया जा रहा है। व्यायाम के महगे उपकरण कबाड बन रहे हैं। पिछले न. पा. बोर्ड के कार्यकाल में पार्क मै सफाई, रोशनी, मेहंदी कटिंग, सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई थी। उस व्यवस्था को इस बोर्ड के कार्याकाल में ध्वस्त कर दिया है। उसी का परिणाम है कि पार्क में सफाई, कटिंग व सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। राजस्थान पेंशनर मंच ने पार्क की दशा सुधारने के लिए उपखंड अधिकारी को सलाह दी है कि यदि पार्क में निम्न व्यवस्था लागू की जाए तो अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते है।
1. रात्रि 9 बजे (सर्दियों में) बाद पार्क मै नो मेन एंट्री लागू किया जाए।2 गुण्डा गर्दी तोड फोड रोकने के लिए पुलिस की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।3. रात्रि एवं दिन के अलग अलग चौकीदार नियुक्त किए जाने चाहिए।4. सफाई एवं कटिंग का कार्य नियमित करवाना चाहिए।5. सी. सी. टीवी कैमरों को पुनः चालु करवाए जाने चाहिए। 6. व्यायाम के उपकरण पुनः स्थापित किये जाने चाहिए। 7. पार्क में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।
ज्ञापन देने के दौरान राजस्थान पेंशनर मंच के नैनवां पदाधिकारीयों सहित पेंशनर मौजूद रहे।
