लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी उपखंड क्षेत्र के कोटा दौसा मेगा हाइवे के लोनाबा मोड़ पर रविवार शाम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल चालक को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनाबा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चालक की पहचान सुमेरगंजमंडी निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। बाइक चालक को दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की सूचना पर लाखेरी से 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल को अस्पताल लाया गया, जहाँ जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लाखेरी थाना क्षेत्र पुलिस मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार का एक हाथ और पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
