नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवानिया में सत्र 2023- 24 के कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा दिए जा रहे स्मार्ट टेबलेट वितरण योजना में कक्षा 10 की विद्यार्थी संजना धाकड़ और रुनझुन नागर को टैबलेट वितरित किए।
इस अवसर पर उप सरपंच मांगीलाल नागर, विनोद नागर, भोलाशंकर धाकड़, प्राचार्य कमल कुमार मरमिट, उपप्राचार्य प्रभुलाल नोगिया, व्याख्याता राकेश नागर, रिंकू जैन, धर्मेंद्र नागर, इंद्रा सोनी, राम प्रसाद सैनी, नवलकिशोर साहू, अविश्रांत पुरोहित, जिनेंद्र जैन आदि विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे।
