लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा के ग्राम झपायता गांव में सात दिवसीय भागवत कथा की महाप्रसादी वितरण के साथ पूर्णाहुति हुई। इस दौरान ग्राम आचार्य रमेश गोतम ने यजमानों से विधिवत् रूप से पुजा अर्चना करवाकर हवन में देव आहुतियां दी भागवत पुराण का पूजन किया । कथा वाचक पं.शिवप्रसाद गौतम ने कथा के माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने का सार बताते हुए प्रभु से लगन लगाने का मार्ग बताया ओर इस प्रकार के आयोजन से मनुष्य को जीवन मे तनाव झेलने के लिये ईश्वर का सहारा बताया उन्होंने सनातन संस्कृति में भागवत कथा का महत्व बताया इसके बाद छप्पनभोग चढ़ाया दौरान मधुर भजनों की स्वर लहरियों पर श्रृद्धालु झूमते नजर आए, बाद में महाप्रसादी का वितरण किया गया।
