नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – शुक्रवार को कृष्ण मुरारी शर्मा प्रदेश अध्य्क्ष विप्र फाउंडेशन जॉन 1E की बैठक होटल रॉयल पोदार मैरिज गार्डन नैनवां में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 दिसंबर 2024 को प्रायोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन व विशाल अन्नकूट महोत्सव को लेकर चर्चा की गई व नैनवां उपखंड के विप्र को आमंत्रित किया गया। बैठक में मुख्य संरक्षक नवल किशोर शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुकेश दाधीच, बूंदी शहर अध्यक्ष लेखराज शर्मा सहित नैनवां के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे व समस्य विप्र को एक रहने व आपसी सहयोग बनाये रखने का संदेश दिया।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष विनोद बिहारी शर्मा, संभागीय अध्य्क्ष भारत भूषण गौतम, उपाध्यक्ष राजेश ठाकोर, दिनेश पाण्डे, सत्यनारायण लाबानिया सहित विप्र बंधु मौजूद रहे।
