नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – बुधवार को चारागाह भूमि पर राजस्व विभाग ने ग्राम बम्बूली पटवार मंडल बम्बूली में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम द्वारा चारागाह जमीन के चिन्हित व्यक्तियों में कुछ जमीन को छोड़ा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए नैनवां तहसीलदार रामराय मीना ने बताया कि बुधवार को राजस्व टीम द्वारा खसरा संख्या 1025,1075, चारागाह, भूमि रकबा कुल 7 बीघा 14 बिस्वा पर व खसरा नंबर 1478/1027 ,1479/1027 कुल रकबा 15 बीघा 19 बिस्वा से अतिक्रमण हटाया गया है। तहसीलदार रामराय मीना द्वारा की गई कारवाही में थाना अधिकारी महेंद्र कुमार यादव मय जाब्ता मौजूद रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार रामदेव खरेडिया, कानूंगा जानकी लाल मीना, दिलीप गोयल, सचिव लक्ष्मण सिंह, पंचायत सहायक लोकेश नागर, एएसआई देव लाल व रमेशचंद्र, पटवारी बुद्धि प्रकाश, ज्ञानदाता , परमानंद मौजूद रहे।
