
नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा निरंजन सिद्ध आश्रम (खानपुरा)में तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष सीताराम सैनी कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को गौरवशाली एवं प्राचीन संस्कृति का स्मरण करवाने के लिए संगठन समय समय पर येसे आयोजन करता है। संत प्रकाश दास ने तुलसी औषधीय उपयोग के बारे में जानकारी दी और कि कहा सनातन संस्कृति में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यकर्म संपन हुआ। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री मुकेश कुमार, कालू लाल, छैल बिहारी, दुर्गा लाल सहित ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की महिला इकाई राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा चारभुजा मंदिर में विधि विधान के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महिला परिषद नगर अध्यक्ष बीना सैनी एवं नगर महामंत्री मंजू गौड़ ने कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार तुलसी एक पवित्र पौधा है। इसलिए हिंदू धर्म के लोग तुलसी को माता मानकर पूजा करते हैं।
कार्यक्रम में सोना शर्मा, अनु पाराशर, रानी गर्ग, विमलेश, विजयलक्ष्मी, यशोदा, शकुंतला सहित राष्ट्रीय महिला परिषद की सदस्य उपस्थिति रही।
