नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – गुरुवार को पंचायत समिति नैनवां के पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा जनवरी 2025 में पंचायत राज संस्थाओं में नियुक्त होने वाले प्रशासकों में, पंचायत समिति सदस्यों को प्रशासन बनाने के संबंध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने में पंचायत समिति सदस्य रेशम सिंह मीणा, मोहनलाल गोमे, कोमल नागर, सोकरण गुर्जर एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमाशंकर नागर, चेतराम मीणा, हीरालाल मीणा,भागचंद बैरवा मौजूद रहे।
