नैनवां ( बाबूलाल शर्मा ) – गत भजपा पालिका बोर्ड व पालिका अध्य्क्ष मधु कंवर ने नैनवां में बाईपास रॉड का निर्माण व विकास करवाया था व नैनवां में पहली बार डिवाइडर रोड बनाया गया। इसके बाद पालिका क्षेत्र में चुनाव हुए और जनता ने अपना भरोसा कॉंग्रेस पर जताया और पालिका में लगभग एक दशक के बाद कॉंग्रेस का बोर्ड बना लेकिन उनकी ओर से पहले से विकसित इस मुख्य मार्ग पर कोई प्रगति कार्य नही किये गए। इसका नतीजा ये देखने को मिला कि इस सड़क के दोनों ओर बम्बूल के पेड़ फलफूल रहे है। इस सड़क के दोनों ओर नाले अभी तक बनाये नही गए। सड़क की दोनो साइड 11000 वोल्ट की बड़ी लाइन मौजूद है जिसकी वर्तमान में एक साइड सड़क से हाइट मात्र 10 फिट ही रह गई है जिससे इसे क्रोस करने वाले वाहनों को इसके संपर्क में आने का डर लगा रहता है। इस बाईपास रोड पर प्रतिदिन नैनवां के आमजन व महिलाएं बच्चो सहित सुबह व शाम घूमने आते है लेकिन यहां नियमित सफाई नही होने से व सड़क पर गंदा पानी मौजूद रहने से आमजन को समस्या का सामना करना पड़ता है।
दूसरी ओर पालिका की अनदेखी के चलते इस सड़क पर आये दिन अतिक्रमण कर सड़क को धीरे धीरे छोटा किया जा रहा है। इसपर बने डिवाइडर पर लगी कुछ रोड लाईट बंद होने से निरंतर अंधेरा बना रहता है जिससे आमजन के साथ अप्रिय घटना होना संभावित है। इस रोड के डिवाइडर पर तत्कालीन समय मे लगाए गए पौधे भी सुख कर खत्म हो गए व इसका आकर्षण खत्म हो गया। आश्चर्य की बात तो ये है कि इस रोड के दोनों ओर कॉंग्रेस पार्षद व पालिका अध्यक्ष सहित वार्ड है।
हमने जो विकास होना संभव था वहां तक पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करवाये लेकिन वर्तमान पालिका बोर्ड उनकी सुरक्षा व मेंटिनेंस भी नही कर सकी ये अत्यंत दुखद है। जो नैनवां विकसित शहर हो सकता था वो वर्तमान में धीरे धीरे पिछड़ता जा रहा है – मधु कंवर ( पूर्व पालिका अध्यक्ष नैनवां नगर पालिका )
हमारी ओर से बोर्ड की बैठक में इस सड़क के दोनों ओर नाला बनाये जाने की मांग की गई जिसपर नाले पास कर दिए गए लेकिन अतिक्रमण के कारण अभी तक नाले नही बनाये गए। में प्रयासरत हु की इस कार्यकाल में ही ये नालियां बना दी जाए- गोविंद सैनी ( पार्षद वार्ड नं 17 नैनवां )
