नैनवा ( बाबू लाल शर्मा ) – अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ नैनवा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बजरी से भरे हुए बिना नंबर के दो डंपर जप्त किए है। कार्यवाही की जानकारी देते हुए नैनवा थाना अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे नैनवा थाना पुलिस टीम ने अवैध कार्य चेकिंग व गस्त के दौरान देवलाल ए एस आई, राजेश कानि. रामेश्वर कानि, रामप्रसाद अवैध कार्यों की चैकिंग करता हुआ एनएच 148 डी नगर तिराहा नैनवा पहुंचा। जहां नगरफोर्ट की तरफ से दो डंपर बिना नम्बरी तेज गति से आते हुये दिखाई दिये । जिनको जाप्ता की मदद से रुकवाने की कोशिश की गई तो डम्पर चालक पुलिस जीप को देखकर दोनो डम्पर को वही छोडकर झाडियो मे भाग गये। दोनो डम्परो को डिटेन कर थाना परिसर मे खडा किया गया । अवैध बजरी परिवहन के बाबत माईनिंग विभाग बून्दी को सुचित किया गया। उक्त मामले में अग्रीम कार्यवाही जारी है । साथ ही अवैध बजरी खनन पर कार्यवाही जारी रहेगी।
