नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बून्दी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। मंगलवार को नैनवां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 281 ग्राम सहित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे अवैध माधक पदार्थ
कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देशन मे कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना नैनवा के द्वारा मय जाप्ता राजेश कानि. 31, बंशीधर कानि. 929, रामेश्वर कानि. 1175, कुलदीप कानि. 1256 मय जीप सरकारी चालक के गश्त व अवैध कार्य चैकिगं हेतु कस्बा नैनवा करता हुआ कीरो का झोपडा नैनवा पहुंचा जहां रास्ते मे जरिये मुखबिर सूचना मिली की भीमगंज
तिराहा की तरफ एक एक व्यक्ति खडा हुआ है जिसके पास कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है । सूचना पर एसएचओ द्वारा हमराही जाप्ता को अवगत कराकर सांकेतित स्थान भीमगंज तिराहा के पास पहुंचा तो जहां एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जसको डिटेन कर नाम पता पूछा तो अपना नाम भैरुलाल जाति धाकड उम्र 41 साल निवासी जजावर थाना नैनवा जिला बून्दी (राज) का होना बताया जिसकी तलाशी की गई तो उक्त व्यक्ति के पास कुम 281 ग्राम गांजा मिला जिसे सम्बन्ध मे लाईसेन्स व अनुज्ञा पत्र चाह गया तो कोई लाईसेन्स नही होना पाया गया जिसको मोके पर गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया । मुल्जिम से गहनता से अनुसंधान जारी है व आगे भी अवैध मादक फदार्त कारोबार के खिलाफ कार्यवागी जारी रहेगी । पुलिस टीम में कमलेश कुमार पु. नि, राजेश कानि. 31, बंशीधर कानि. 929,रामेश्वर कानि.1175,कुलदीप कानि. 1256 शामिल रहे।
